YouTube पर 1 लाख व्यूज़ से कितनी कमाई होती है? जानिए RPM और CPM का मतलब, दोनों में क्या फर्क है, और कैसे आप अपनी YouTube इनकम बढ़ा सकते हैं — पूरी जानकारी सिर्फ YouCraytor.com पर।
YouTube RPM और CPM – आज के डिजिटल ज़माने में YouTube न सिर्फ़ मनोरंजन का जरिया है, बल्कि लाखों लोगों के लिए कमाई का एक बड़ा साधन भी बन चुका है। पर एक सवाल जो हर नए YouTuber के मन में आता है:
“1 लाख views पर YouTube कितना पैसा देता है?” और ये समझने के लिए दो टर्म्स बहुत ज़रूरी हैं — Youtube RPM और CPM ।
इस ब्लॉग में हम इन्हीं दो शब्दों का आसान और गहराई से विश्लेषण करेंगे, साथ ही जानेंगे कि आखिर 1 लाख व्यूज़ पर कितनी कमाई होती है और कैसे आप अपनी YouTube कमाई बढ़ा सकते हैं।
CPM क्या होता है?
CPM का मतलब है – Cost Per Mille, यानी 1000 views पर advertisers कितना पैसा दे रहे हैं। ये वह राशि है जो एडवरटाइज़र्स YouTube को देते हैं 1000 impressions (या views) के लिए।
उदाहरण के लिए:
अगर किसी वीडियो का CPM ₹200 है, इसका मतलब हुआ कि advertiser YouTube को ₹200 दे रहा है हर 1000 views के लिए। लेकिन ध्यान रहे, ये पूरा पैसा YouTuber को नहीं मिलता।
RPM क्या होता है?
RPM का मतलब है – Revenue Per Mille, यानी कि 1000 views पर आप (creator) को वास्तव में कितना पैसा मिल रहा है। इसमें YouTube का हिस्सा कटने के बाद की कमाई शामिल होती है।
उदाहरण के लिए:
अगर CPM ₹200 है और YouTube अपना 45% हिस्सा लेता है, तो बचा ₹110, जो की RPM होगा – यानी हर 1000 views पर क्रिएटर को ₹110 मिल रहे हैं।
RPM और CPM में अंतर
CPM (Cost Per Mille) | RPM (Revenue Per Mille) | |
---|---|---|
किसके लिए? | Advertiser | Creator (YouTuber) |
क्या दर्शाता है? | 1000 views पर खर्च | 1000 views पर कमाई |
रकम ज्यादा या कम? | अधिक (YouTube हिस्सा शामिल है) | कम (कटौती के बाद की रकम) |
1 लाख Views पर कितना पैसा मिलता है? ( YouTube RPM और CPM )
अब बात करते हैं असली सवाल की: 1 लाख views पर YouTuber को कितना पैसा मिलता है?
इसका जवाब है – यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आपका RPM कितना है।
- अगर RPM ₹50 है ➝ 1 लाख views पर ₹5000
- अगर RPM ₹100 है ➝ ₹10,000
- अगर RPM ₹200 है ➝ ₹20,000
मतलब RPM जितना ज़्यादा, कमाई उतनी ज़्यादा।
किन बातों पर निर्भर करता है CPM और RPM?
-
आपका niche – Finance, Tech, Education वाले चैनल का RPM ज्यादा होता है जबकि Entertainment और Fun Reels का कम।
-
Audience Location – अगर आपके दर्शक US, UK, Canada जैसे देशों से हैं तो RPM ज़्यादा होगा। India में आमतौर पर कम।
-
Video Length – 8 मिनट से ज़्यादा लंबे वीडियो में multiple ads लगते हैं जिससे RPM बढ़ता है।
-
Viewer engagement – Watch time, likes, comments ज्यादा होंगे तो YouTube अच्छे ads दिखाएगा।
-
Ad Types – Skippable, display, bumper ads का प्रभाव RPM पर पड़ता है।
RPM कैसे बढ़ाएं? (Real Tips)
-
Valuable Niche चुनें – Finance, Career Tips, Affiliate Marketing पर वीडियो बनाएं।
-
Long-form Videos बनाएं – 10+ मिनट के वीडियो से ज़्यादा Ads और ज़्यादा RPM।
-
Engaging Thumbnails और Captions – CTR बढ़ेगा तो ad impressions भी बढ़ेंगे।
-
International Audience को Target करें – Titles और tags में English जोड़ें।
-
Multiple Revenue Streams जोड़ें – Affiliate links, Merch, Course sales आदि से भी RPM बढ़ता है।
Example: दो चैनल्स का अंतर ( YouTube RPM और CPM )
-
Entertainment Channel
- Views: 1 लाख
- RPM: ₹30
- Earning: ₹3,000
-
Finance Channel
- Views: 1 लाख
- RPM: ₹180
- Earning: ₹18,000
दर्शक समान हो सकते हैं, लेकिन टॉपिक और ad relevance से आपकी कमाई में भारी अंतर आता है।
निष्कर्ष
YouTube RPM और CPM को समझना किसी भी नए या पुराने यूट्यूबर के लिए बेहद ज़रूरी है। यही दो पैमानें यह तय करते हैं कि आपके वीडियो पर मिलने वाले व्यूज़ आपको कितनी कमाई देंगे।
आप चाहें तो entertainment करें या education, लेकिन smart तरीके से RPM बढ़ाना आपकी overall कमाई को बूस्ट कर सकता है। उम्मीद है कि अब आप इस सवाल का जवाब confidently दे सकते हैं – “YouTube पर 1 लाख views पर कितना पैसा मिलता है?”
अगर आपको यह ब्लॉग उपयोगी लगा हो तो इसे अपने creator दोस्तों के साथ शेयर करें और YouCraytor.com पर ऐसे ही और blogs पढ़ते रहें।
✍️ लेखक – Akshay, Founder of YouCraytor.com
📌 Bonus Tip: अगर आप YouTube के revenue से ज़्यादा कमाई करना चाहते हैं, तो affiliate marketing, own digital products या sponsorship की तरफ भी ध्यान दें।
Also Read This Too: